वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे के मैच में 84 गेंद पर 190 रन बनाए

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे के मैच में 84 गेंद पर 190 रन बनाए
Share this news

रांची, 24 दिसंबर 2025 (भाषा)

भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने कौशल का अद्भुत नजारा पेश करते हुए बुधवार को यहां बिहार की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे प्लेट ग्रुप मैच में 84 गेंदों में 190 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के शामिल हैं।

इस 14 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने अरुणाचल प्रदेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सूर्यवंशी ने केवल 36 गेंदों में शतक पूरा किया। इस तरह से वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। भारतीय रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम है, जिन्होंने 2024 में इसी टीम के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था।

सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 15 छक्कों के अलावा 16 चौके भी जड़े। उन्होंने यह कारनामा यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में मिली हार से केवल तीन दिन के बाद किया। सूर्यवंशी के नाम अब सबसे कम उम्र में लिस्ट ए शतक लगाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements