नयी दिल्ली, 12 अगस्त 2025 (भाषा)
राष्ट्रीय खेलों में चक्का फेंक के स्वर्ण पदक विजेता गगनदीप सिंह सहित कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इन खिलाड़यों ने डोपिंग का आरोप लगने के 20 दिनों के अंदर अपना अपराध स्वीकार कर लिया था, जिसके कारण उनकी सजा चार साल के बजाय तीन साल कर दी गई।
गगनदीप सिंह डोपिंग जांच में पाये गये पॉजिटिव
सेना का प्रतिनिधित्व करने वाले गगनदीप ने 12 फरवरी को उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में पुरुषों की चक्का फेंक में 55.01 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद वह डोपिंग जांच में पॉजिटिव पाये गये। उनके नमूने में ‘टेस्टोस्टेरोन मेटाबोलाइट्स’ की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। इस 30 साल के खिलाड़ी की प्रतिबंध अवधि की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से होगी।
गगनदीन से राष्ट्रीय खेलों का पदक वापस ले लिया जायेगा। संभावना है कि हरियाणा के खिलाड़ी निर्भय सिंह का रजत पदक अब स्वर्ण में बदल जाएगा।
स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

