भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम चार देशों के टूर्नामेंट में अर्जेंटीना से 2-4 से हारी

Share this news

रोसारियो (अर्जेंटीना) (भाषा) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट में अपना अभियान मेजबान अर्जेंटीना से 2-4 से हार के साथ समाप्त किया।

कनिका सिवाच (11वें और 45वें मिनट) ने प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए भारत के लिए दो गोल दागे।

खेल की शुरुआत तेज़ गति से हुई और पहले क्वार्टर में ही चार गोल हो गए। सोल गुइग्नेट गुनाज़ू ने पांचवेंं मिनट में गोल करके अर्जेंटीना को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके दो मिनट बाद सोल ओलाला डी लाबरा ने बढ़त को दोगुना कर दिया।

भारत ने 11वें मिनट में कनिका के गोल से वापसी की कोशिश की लेकिन मिलग्रोस डेल वैले अलास्ट्रा ने 13वें मिनट में गोल किया जिससे अर्जेंटीना ने फिर से दो गोल की बढ़त हासिल कर ली।

अर्जेंटीना की तरफ से चौथा गोल 37वें मिनट में मैक्सिमा डुपोर्टल ने किया।

About Post Author


Share this news
Advertisements