MP : वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी पैरा खिलाड़ी रूबिना

Share this news

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की पैरा खिलाड़ी रूबिना फ्रांसिस क्रोएशिया के ओसिजेक में 22 से 31 जुलाई, तक होने वाले  वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्टस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वर्ल्ड कप में रूबिना बालिका वर्ग की पैरा 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। वे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भारतीय खेल  प्राधिकरण द्वारा दिल्ली में 20 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। 

रूबिना ने वर्ष 2017 में बैंकॉक में वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्टस वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 15 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते हैं। वर्ष 2017 से राज्य शूटिंग अकादमी में शूटिंग की बारीकियाँ सीख रही रूबिना मुख्य प्रशिक्षक श्री जसपाल राणा एवं सहायक प्रशिक्षक श्री जयवर्धन सिंह चौहान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। 

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने रूबिना के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय टीम के 11 खिलाड़ियों में रूबिना फ्रांसिस का चयन प्रदेश के लिये गौरव की बात है।

About Post Author


Share this news
Advertisements