अब हरियाणा के लोग कश्मीर से दुल्हन ला सकेंगे : खट्टर

FILE PHOTO
Share this news

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अब हरियाणा के लोग कश्मीर से दुल्हन ला सकेंगे। उनका इशारा संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्मकर जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने की ओर था।  

खट्टर ने शुक्रवार को फतेहाबाद में एक कार्यक्रम में कहा, अगर लड़कियों की तादाद लड़कों से कम हो तो दिक्कतें हो सकती हैं। हमारे (ओ पी) धनखडज़ी ने कहा था कि उन्हें (दुल्हनों को) बिहार से लाना होगा। लेकिन कुछ लोगों ने कहा, कश्मीर खुला है, लिहाजा उन्हें (दुल्हनों को) वहां से लाया जाएगा। लेकिन मजाक से हटकर, सवाल यह है कि अगर अनुपात (लिंग अनुपात) सही रहे तो समाज में संतुलन ठीक रहेगा।

 गौरतलब है कि धनखड़ ने 2014 में कहा था कि अगर हरियाणा के लड़कों को राज्य में सही जोड़ीदार नहीं मिला तो वह बिहार से उनके लिए दुल्हन लेकर आएंगे। हरियाणा अपने लिंग अनुपात के लिए बदनाम रहा है।

About Post Author


Share this news
Advertisements