अभिनेता संतोष नायर की पथनमथिट्टा में सड़क दुर्घटना में मौत

अभिनेता संतोष नायर की पथनमथिट्टा में सड़क दुर्घटना में मौत
Share this news

पथनमथिट्टा (केरल), 05 मई 2026 (भाषा)

पथनमथिट्टा जिले के एनाथु में एक सड़क दुर्घटना में मलयालम अभिनेता संतोष नायर की मंगलवार सुबह मौत हो गई।

सुबह करीब साढ़े छह बजे नायर की कार एक लॉरी से टकरा गई, जिससे वह और उनकी पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि वाहन के ‘स्टीयरिंग’ से सीने पर चोट लगने के बाद नायर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उनकी पत्नी के पसलियों में ‘फ्रैक्चर’ हो गया।

नायर ने 1982 में ‘‘इथु नजंगलुडे कथा’’ से फिल्मों में शुरुआत की और उसके बाद 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने खलनायक, नायक आदि भूमिकाएं निभाईं। उनकी नवीनतम फिल्म ‘‘मोहिनीअट्टम’’ फिलहाल सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभा रही है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements