पलक्कड़ (केरल), 06 अगस्त 2025 (भाषा)
केरल के पलक्कड़ जिले के चेरपुलस्सेरी से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया हैं। केरल में एक बिल्ली को मारकर और उसका वीडियो ‘इंस्टाग्राम’ पर साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।
पहले बिल्ली को खाना खिलाया, फिर करी निर्मम हत्या
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल में आरोपी के ‘इंस्टाग्राम’ से साझा किए गए वीडियो में उसे पहले बिल्ली को खाना खिलाते, फिर उसे मारते और बाद में उसके शरीर के हिस्से दिखाते हुए देखा जा सकता है। उसने (आरोपी ने) कोयंबटूर में वीडियो रिकॉर्ड किया, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला तो यूजर्स ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
आरोपी से पूछ्ताछ जारी
हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है और फिलहाल उसे औपाचारिक तौर पर गिरफ्तार नहीं किया गया है।’’ पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 (किसी पशु को मारना, जहर देना, अपंग बनाना) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) (पशुओं के प्रति क्रूरता माने जाने वाले कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

