मप्र के सागर से सैन्य अधिकारी हुए लापता, पुलिस और सेना जुटी तलाश में

Share this news

सागर (भाषा) मध्यप्रदेश के सागर से सोमवार को कथित तौर पर लापता हुए सेना में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि निगम ग्वालियर के रहने वाले हैं और वे वर्तमान में महार रेजिमेंट सेंटर (एमआरसी) में पदस्थ थे। पुलिस के मुताबिक वह सोमवार सुबह साढ़े छह बजे रोज की तरह टहलने निकले थे।

सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सेना ने पहले खुद उन्हें तलाशा और जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसकी ओर से स्थानीय कैंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

उन्होंने कहा, “पुलिस और सेना उनकी तलाश में जुटे हैं। सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि निगम के परिवार के सदस्य भी सागर आ गए हैं और उनसे भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

About Post Author


Share this news
Advertisements