भिंड जिले में ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, पांच की मौत

भिंड जिले में ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, पांच की मौत
Share this news

भिंड (मध्यप्रदेश), 30 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे उन पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

फूप पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजमार्ग पर टेढ़ी पुलिया के पास हुई इस दुर्घटना में मारे गए पांच लोगों में एक लड़की और एक महिला भी शामिल हैं।

फूप पुलिस थाने के प्रभारी सत्येन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि टेढ़ी पुलिया के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और एक लड़की सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस शवों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और घटना की जांच कर रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements