भोपाल, 05 अक्टूबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गोमांस की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार तड़के एक एसयूवी कार से करीब दो क्विंटल गोमांस बरामद कर 40 वर्षीय वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।
हबीबगंज पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप चौकसे ने बताया कि पुलिस ने लोगों की सूचना पर सुबह करीब 5:30 बजे शहर के नर्मदापुरम रोड पर गणेश मंदिर के पास एक कार से बोरों में भरा करीब दो क्विंटल गोमांस बरामद किया है।
पुलिस ने वाहन चालक नंदकिशोर को मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया है।चौकसे ने कहा कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

