‘वोट चोरी’ संबंधी राहुल का बयान गैरजिम्मेदाराना, कांग्रेस को उनकी चिंता करनी चाहिए : हेमंत खंडेलवाल

‘वोट चोरी’ संबंधी राहुल का बयान गैरजिम्मेदाराना, कांग्रेस को उनकी चिंता करनी चाहिए : हेमंत खंडेलवाल
Share this news

भोपाल, 08 अगस्त 2025 (भाषा)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘वोट चोरी’’ संबंधी उनका बयान ‘‘गैरजिम्मेदाराना’’ हैं और कांग्रेस को उनकी चिंता करनी चाहिए।


राहुल ने निर्वाचन आयोग पर लगाए थे ये आरोप

गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को ‘‘संस्थागत चोरी’’ करार देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग गरीबों का मताधिकार छीनने के उद्देश्य से इस ‘‘चोरी’’ को अंजाम देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ‘‘खुलेआम सांठगांठ’’ कर रहा है। इससे पहले बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता ने कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में किए गए विश्लेषण का हवाला देते हुए चुनावों में ‘‘बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी’’ का आरोप लगाया था और कहा था कि यह ‘‘संविधान के खिलाफ अपराध’’ है।


खंडेलवाल ने दिया राहुल के आरोपों पर बयान

हेमंत खंडेलवाल ने यहां पत्रकारों से कहा कि गांधी द्वारा लगाए गए चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों में कोई तथ्य या आधार नहीं है।खंडेलवाल ने राहुल गांधी द्वारा लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से इस प्रकार का गैरजिम्मेदाराना बयान आना पूरे देश के लिए निराशा की बात है।’’ उन्होंने राहुल गांधी को एक तरह से नसीहत देते हुए कहा कि नेता विपक्ष को इतनी गैर जिम्मेदारी से नहीं बोलना चाहिए। बैतूल से विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर परिवार में किसी को कोई समस्या है और अगर कोई ‘‘मानसिक रूप से बीमार’’ होता है तो पूरे परिवार को उसकी चिंता करनी चाहिए।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements