कोरोना वायरस : भोपाल में एक व्यक्ति की मौत, मृतक संख्या 43 हुई

सांकेतिक तस्वीर
Share this news

भोपाल, 12 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो जाने के बाद प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 43 हो गई है।  प्रदेश में अब तक 536 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।  

भोपाल जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने रविवार को बताया कि भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित 80 वर्षीय पुरुष ने सरकारी हमीदिया अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस बीमारी से भोपाल में मरने वाला यह दूसरा मरीज है। उन्होंने कहा कि वह अस्थमा से भी पीड़ित था। उसकी मौत होने के बाद कोरोना वायरस संबंधी जांच के लिए उसका नमूना लिया गया था, जिसमें उसके संक्रमित होने की शनिवार रात पुष्टि हुई।  

हालांकि, तिवारी ने यह नहीं बताया कि व्यक्ति की मौत कब हुई थी।  उन्होंने कहा कि रविवार को भोपाल में तीन और लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ भोपाल में इस महामारी की चपेट में आए मरीजों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है।

About Post Author


Share this news
Advertisements