भोपाल में हुई कोरोना मरीज की मौत, मप्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

भोपाल, 6 अप्रैल (भाषा) भोपाल में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के साथ ही मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 14 पर पहुंच गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई है। कोविड-19 महामारी से भोपाल में यह पहली मौत हुई है। 

जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया कि यह व्यक्ति हाल ही में कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया था और उसकी भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार देर रात को मौत हो गई। निजी अस्पताल के डॉक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि मृतक व्यक्ति थोक सब्जी बाजार में चौकीदार का काम करता था। वह लम्बे समय से अस्थमा की बीमारी से भी पीड़ित था। 

प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 पर पहुंच गई है। इनमें इन्दौर के नौ, उज्जैन के दो और भोपाल, खरगोन और छिंदवाड़ा के एक-एक मरीज शामिल हैं।

About Post Author


Share this news
Advertisements