शिवराज मंत्रिमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा, नरोत्तम मिश्रा को मिला गृह एवं स्वास्थ्य मंत्रालय

file photo
Share this news

भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में पांचो मंत्रियों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। शिवराज सरकार में जनसंपर्क मंत्री रह चुके नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कोरोना वायरस से बचाव के चलते जनता से जुड़े जरूरी विभागों को भी बांटा गया है। बता दें कि इससे पूर्व संभाग के आधार पर इन मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

सिंधिया समर्थक और कमलनाथ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके तुलसी सिलावट को जल संसाधन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज सरकार की नई कैबिनेट में बतौर मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री के रूप में तुलसी सिलावट कार्य करेंगे।

हरदा विधायक कमल पटेल को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि की मध्य प्रदेश में इस वक्त कृषि मंत्रालय की भूमिका बहुत अहम हो जाती है। इस वक्त संपूर्ण प्रदेश में कृषि उपार्जन का कार्य चल रहा है और जिसकी समीक्षा लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं कर रहे थे अब कृषि मंत्री कमल पटेल का मध्य प्रदेश कैबिनेट में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कुछ राहत मिलेगी।

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की नई कैबिनेट में मीना सिंह इकलौती महिला मंत्री हैं मध्य प्रदेश कैबिनेट में मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मध्यप्रदेश में एवं संपूर्ण देश में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित कराने का जिम्मा सरकार के इसी मंत्रालय का होता है।

About Post Author


Share this news
Advertisements