भोपाल, 20 मई 2026 (भाषा)
पूर्व सैनिकों ने बुधवार को भोपाल में बाइक रैली निकालकर नोएडा की महिला ट्विशा शर्मा को न्याय दिलाने तथा मामले में दूसरा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। उन्होंने मामले की जांच मध्यप्रदेश से बाहर स्थानांतरित करने की भी मांग की।
ट्विशा शर्मा केस में इंसाफ की मांग, रैली निकाल सौंपेंगे ज्ञापन
रैली में शामिल लोगों ने कहा कि वे ट्विशा शर्मा मामले से संबंधित मांगों का ज्ञापन राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को सौंपने का प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा के भाई भारतीय सेना में मेजर हैं।
अभी भी समय है, निष्पक्ष जांच हो’ – मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव
रैली शुरू होने से पहले ‘वर्दी फाउंडेशन’ के संस्थापक मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम कह रहे हैं कि अभी भी समय है और पूरी तरह निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि यदि यहां निष्पक्ष जांच संभव नहीं है तो जांच कहीं और कराई जानी चाहिए तथा दूसरा पोस्टमार्टम भी कराया जाना चाहिए।
श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यदि यहां इसी तरह चीजें चलती रहीं तो मामले को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर उचित जांच कराई जानी चाहिए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।’’
परिजन की दूसरा पोस्टमार्टम कराने की मांग
ट्विशा के परिवार ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए दूसरा पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में कराने और जांच मध्यप्रदेश से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। ट्विशा का शव भोपाल एम्स के शवगृह में रखा हुआ है क्योंकि उसके परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर शव लेने से इंकार कर दिया है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

