MP : कांग्रेस के लापता विधायक के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

भोपाल, 5 मार्च मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को कथित तौर पर अस्थिर करने के चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बीच कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह के परिजनों ने पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। शहर के टीटी नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 65 वर्षीय विधायक बिसाहूलाल सिंह के पुत्र तेजभान सिंह ने उनके लापता होने की शिकायत आज दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार दो मार्च की शाम से सिंह लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद है। विधायक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उनके पिता दो मार्च की शाम पांच बजे भोपाल के मालवीय नगर स्थित अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे हैं। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements