इकबाल सिंह बैस होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

भोपाल, 24 मार्च मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के अधिकारी इकबाल सिंह बैस को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया है। वह आज कुछ ही देर में पदभार संभालेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि बैस को आज मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव कार्मिक दीप्ति गौड मुखर्जी ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।

 उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में मध्यप्रदेश के ग्वालियर राजस्व मंडल के अध्यक्ष हैं। बैस को एम गोपाल रेड्डी के स्थान पर मुख्य सचिव बनाया गया है। रेड्डी को तत्कालीन कमलनाथ की सरकार ने इसी महीने 16 मार्च को मुख्य सचिव बनाया था। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सोमवार रात बनी नई सरकार ने यह पहली नियुक्ति की है। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements