जीप ने मारी एक्टिवा एवं मोटरसाइकिल को टक्कर, चार लोगों की मौत, दो घायल

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

भोपाल, 8 मार्च मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 15 किलोमीटर दूर इंटखेडी में तेज गति से जा रही एक जीप ने पहले एक्टिवा एवं बाद में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे इन दुपहिया वाहनों पर सवार चार लोगों की रविवार को मौत हो गई।

हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल ने बताया कि शहर के इंटखेडी में जीप ने पहले एक्टिवा एवं बाद में मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इससे एक्टिवा एवं मोटरसाइकिल में सवार चार लोगों की मौत हुई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त एक्टिवा में चार लोग सवार थे, जबकि मोटरसाइकिल में दो लोग सवार थे।  कौशल ने बताया कि मृतकों की पहचान बाबूलाल सार्हू 72ी, राशिद खार्न 28ी, मुन्नू शार्ह 30ी एवं रमजान खार्न 35ी के रूप में की गई है। ए चारों भोपाल के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद जीप चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। उसे पकडऩे के प्रयास जारी हैं।

About Post Author


Share this news
Advertisements