खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन जल्द होगी शुरू : भाजपा सांसद वीडी शर्मा

खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन जल्द होगी शुरू : भाजपा सांसद वीडी शर्मा
Share this news

भोपाल, 08 अक्टूबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के खजुराहो से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वीडी शर्मा ने मंगलवार को कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो-वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने पर सहमति जताई है।

रेल मंत्री वैष्णव से वीडी शर्मा की मुलाकात

शर्मा ने खजुराहो-वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के बीच आधुनिक, आरामदायक व तेज यात्रा के अनुभव के लिए डिजाइन की गई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन शुरू करने के लिए सहमति जताने पर वैष्णव का आभार व्यक्त किया। मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शर्मा ने नयी दिल्ली में वैष्णव से मुलाकात की थी और खजुराहो से वाराणसी तक वंदे भारत ट्रेन की लंबे समय से चली आ रही मांग को मंजूरी देने का आग्रह किया था।

एक-दो दिन में जारी होगा आदेश

भाजपा सांसद ने एक बयान में कहा कि रेल मंत्री ने उन्हें सूचित किया है कि खजुराहो और वाराणसी के बीच एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी और इसके लिए एक या दो दिन में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा कि नयी ट्रेन बुंदेलखंड (जहां खजुराहो स्थित है) के लोगों के लिए दिवाली का तोहफा होगी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements