MP : अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू होगा : कांग्रेस

Share this news

प्रदेश में अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी मांग अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट पर सरकार ने बताया है कि इसको लेकर कोई संशय नही है और इसे जल्द लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि एक्ट की मांग पर अधिवक्ता 16 जुलाई को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू होगा : जीतू पटवारी

उच्च शिक्षा, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के संदर्भ में कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट जल्द ही प्रदेश में लागू किया जायेगा। श्री पटवारी ने बताया कि मंत्रि-परिषद की बैठक में एक्ट को सम्पूर्ण बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श के पश्चात इसे लागू किया जाएगा।

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट पर कोई संशय नहीं : गोविंद राजपूत

परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविन्द राजपूत ने कहा है कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट प्रदेश में लागू होगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से उनकी 16 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए कृत-संकल्पित है। इसमें कोई संशय नहीं है।

About Post Author


Share this news
Advertisements