मप्र स्कूल परीक्षाएं – 10वीं, 12वीं को छोड़कर अन्य छात्रों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में भेजा जाएगा

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

भोपाल, 29 मार्च कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मध्यप्रदेश बोर्ड की शैक्षणिक वर्ष 2019-2020 की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा को छोड़कर शेष कक्षाओं के छात्रों को बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में भेज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में प्रदेश में कोरोना की स्थिति तथा इसके मद्देनजर की जा रही व्यवस्थाओं की शनिवार देर रात को समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। 

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, “मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा आगे बढ़ाई जाएंगी जबकि शेष कक्षाओं में जनरल प्रमोशन दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सरकार ने संपत्ति कर, वृत्ति कर, किसान क्रेडिट कार्ड भुगतान तथा स्कूल कॉलेजों की फीस भरने की तिथि भी 30 अप्रैल तक बढ़ाई है। कलेक्टर दिशानिर्देश की तारीख 30 मार्च के बजाय 30 अप्रैल की गई है। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements