भोपाल, 30 अप्रैल 2026 (भाषा)
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक व्यावसायिक इमारत की लिफ्ट बुधवार शाम तीसरी मंजिल से सीधे भूतल पर गिर गई, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार यह घटना एमपी नगर क्षेत्र-2 स्थित सेज प्लाजा इमारत में हुई। लिफ्ट गिरने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
पुलिस उपायुक्त विवेक सिंह ने बताया कि लिफ्ट तीसरी मंजिल से सीधे भूतल पर आ गिरी, जिससे उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि घायलों में शामिल पत्रकार रिजवान अहमद सिद्दीकी के पैर में गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि सिद्दीकी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

