मध्यप्रदेश में संकट प्रबंधन समूह से लॉकडाउन-4 के संबंध में 13 मई तक मांगे गए सुझाव

फाइल फोटो
Share this news

भोपाल, 13 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के संकट प्रबंधन समूह से लॉकडाउन-4 के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं और आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए 13 मई तक सुझाव मांगे गए हैं। यह सुझाव 15 मई को केन्द्र सरकार को पेश किए जाएंगे। 

चौहान ने कहा, मध्यप्रदेश के मंत्री 13 मई तक जिलों के संकट प्रबंधन समूह से लॉकडाउन-4 के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं और आर्थिक गतिविधियों के संचालन के संबंध में सुझाव प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात राज्य स्तर से सुझव एकीकृत कर भारत सरकार को प्रेषित किए जाएंगे।   

चौहान ने कहा कि जिलों में संकट प्रबंधन समूह से चर्चा के बाद अन्य सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। इस समूह में सांसद, विधायक, समाजसेवी आदि शामिल हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दलों और मीडिया प्रतिनिधियों से भी सुझव प्राप्त किए जाएंगे। 

चौहान ने बताया कि हमें एक तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तो ना है, संक्रमित मरीजों को जल्दी से जल्दी स्वस्थ करना है, वहीं दूसरी तरफ आर्थिक गतिविधियों को प्रारंभ कर लोगों के जीवन को पटरी पर लाना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों से कहा है कि वे अगले लॉकडाउन की रूपरेखा बनाकर 15 मई तक भिजवाएं।

About Post Author


Share this news
Advertisements