बड़वानी में चालक को झपकी लगने से कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

बड़वानी में चालक को झपकी लगने से कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
Share this news

बड़वानी, 03 अप्रैल 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

झपकी लगने से गिरी कार खाई में

पाटी पुलिस थाने के प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि हादसा वालपुर घाट पर हुआ, जब संभवतः चालक को झपकी लगने से कार खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाकर खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान:

  1. कार चालक विक्रम सोलंकी (29)
  2. सकरिया निगवाल (42)

दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार लोग एक मरीज को बड़वानी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements