खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 500 से अधिक हिरासत में

खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 500 से अधिक हिरासत में
Share this news

 मऊगंज, 08 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मऊगंज में रविवार को 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने उर्वरकों की कमी और अन्य मुद्दों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारी भीडे पुलिस से

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बाना के नेतृत्व में वाहनों में सवार प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए और इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने के लिए अवरोधकों को फांदकर आगे गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने मऊगंज पुलिस थाने के पास बहुती बाईपास पर अवरोधक लगाए थे और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक लिया।


500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में : विक्रम सिंह

मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हमने 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया। फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है।”


विधायक सिंह बाना ने लगाए ये आरोप

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सिंह बाना ने आरोप लगाया कि वे किसानों और गरीब लोगों को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि किसानों को उर्वरक नहीं मिल रहे हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है तथा उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। कुछ दिन पहले रीवा में एक सरकारी वितरण केंद्र पर उर्वरकों की अनुपलब्धता का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से राज्य में किसानों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बारे में पिछले दिनों सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, लेकिन वितरण नेटवर्क को ठीक करने की जरूरत है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements