दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के अशुतोष तिवारी पर बढ़त बनाई

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के अशुतोष तिवारी पर बढ़त बनाई
Share this news

दतिया, 03 अगस्त 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना के छह दौर के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्ववी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशुतोष तिवारी पर 1786 मतों की बढ़त बना ली।

6 दौर के बाद घनश्याम सिंह को बढ़त

शुरुआती दो दौर की मतगणना में तिवारी आगे थे। अधिकारियों ने बताया कि 15 दौर की मतगणना में से छह दौर की समाप्ति तक घनश्याम सिंह को 25,856 मत मिले, जबकि तिवारी को 24,070 मत प्राप्त हुए। मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई।

राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा

यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एक धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा इस वर्ष अप्रैल में तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाए जाने और उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद कराया गया।

21 प्रत्याशी मैदान में

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी सहित कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं।

2023 में नरोत्तम मिश्रा को हरा चुके हैं राजेंद्र भारती

उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को हुए मतदान में 71.44 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। राजेंद्र भारती ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,700 से अधिक मतों से पराजित किया था।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements