मंडला में एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज़ की मौत; जांच के आदेश

मंडला में एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज़ की मौत; जांच के आदेश
मंडला में एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज़ की मौत; जांच के आदेश
Share this news

मंडला (मप्र), 01 अगस्त 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में गुर्दे की बीमारी से पीड़ित 21 वर्षीय युवक की रास्ते में उस समय मौत हो गई, जब उसे ले जा रही सरकारी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गई। घटना के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

घटना का वीडियो आया सामने

घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है। इसका एक कथित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि बम्हनी थाना क्षेत्र के सुन्हेरा माल गांव का रहने वाला युवक जिला अस्पताल में नियमित रूप से डायलिसिस करा रहा था।

पिता की गोद में युवक ने तोड़ा दम

परिजनों ने बताया कि 27 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर उसे बम्हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ऑक्सीजन सहायता देकर जिला अस्पताल भेज दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एम्बुलेंस की ऑक्सीजन समाप्त हो गई, जिसके बाद युवक ने अपने पिता की गोद में दम तोड़ दिया।

गठित की 4 सदस्यीय जांच टीम

सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो में युवक एम्बुलेंस के भीतर स्ट्रेचर पर लेटा दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पिता उसके पास बैठे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. डी. जे. मोहंती ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements