अवैध संबंध के आरोप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट, अपमान के चलते की आत्महत्या

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आत्महत्या धार
Share this news

धार (मध्यप्रदेश), 25 जुलाई 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक समूह द्वारा किए गए हमले और अपमान से परेशान एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आखिरकार क्या हैं घटना?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने संवाददाताओं से कहा, “25 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सोमवार को कुछ लोगों ने उसके चरित्र के संदेह में पीटा, उसके बाल खींचे और उसे घसीटते हुए पुलिस थाने ले आए। “महिला और दूसरे समूह की काउंसलिंग की गई और उन्हें घर जाने दिया गया। यह घटना जिले के कानवान गांव में हुई।

उन्होंने कहा, “हालांकि, मंगलवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने मामला दर्ज कराया, जिसके बाद दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। “उसी शाम महिला ने जहर खा लिया और बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी जोड़ा।

शुरुआती जांच के मुताबिक महिला का एक व्यक्ति के साथ संबंध था और इस व्यक्ति की पत्नी तथा अन्य लोग उसे पुलिस थाने लेकर आए।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements