धार कलेक्ट्रेट में लोहे का दरवाजा गिरने से बुजुर्ग की मौत

धार कलेक्ट्रेट में लोहे का दरवाजा गिरने से बुजुर्ग की मौत
Share this news

धार (मध्यप्रदेश), 07 नवंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के धार जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को लोहे का दरवाजा गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। 75 वर्षीय परसाराम पन्नालाल जाट कलेक्ट्रेट कार्यालय जा रहे थे, तभी लोहे का दरवाजा उन पर गिर गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सा अधिकारी आयुषी जैन ने संवाददाताओं से कहा कि अस्पताल लाने तक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) राहुल गुप्ता ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements