धार में नशे की हालत में स्कूल पहुंची शिक्षिका, निलंबित

नशे में स्कूल पहुंची शिक्षिका
Share this news

धार (मध्यप्रदेश) 25 जून 2025

मध्यप्रदेश के धार जिले में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में नशे में धुत शिक्षिका के व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है वीडियो में एक महिला शिक्षिका नशे की हालत में स्कूल पहुंची और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद अधिकारियों ने उसे निलंबित कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

शिक्षिका पर की गई कार्यवाही

वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मनावर ब्लॉक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) किशोर कुमार को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, “हमने वीडियो का संज्ञान लिया और जांच के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और बीआरसी की एक संयुक्त टीम बनाई।”

शिक्षिका को किया निलंबित

आदिवासी शिक्षा विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकड़े ने बताया कि शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए विभागीय जांच की जाएगी। यह स्कूल जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मनावर विकासखंड के सिंघाना गांव में स्थित है।

नरोत्तम वरकड़े ने बताया कि मनवर ब्लॉक में एक एकीकृत स्कूल परिसर है, जहां शिक्षिका 23 जून को नशे की हालत में पहुंची और वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements