बड़वानी, 07 नवंबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के बड़वानी में जिला चिकित्सालय की डायलिसिस इकाई में बृहस्पतिवार को आग लग गई। इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
अग्निशामक यंत्र के जरिये आग पर काबू
सिविल सर्जन डॉ. अनीता सिंगारे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कर्मचारियों ने मुझे जिला चिकित्सालय की डायलिसिस इकाई से अचानक धुआं निकलने की सूचना दी। उस वक्त वहां एक मरीज का डायलिसिस चल रहा था।’’ उन्होंने बताया कि मरीज को डायलिसिस इकाई से सकुशल बाहर निकाला गया और अस्पताल में मौजूद अग्निशामक यंत्र के जरिये आग पर काबू पा लिया गया।
घटना में कोई जनहानि नहीं
सिंगारे ने बताया, ‘‘इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।’’ चश्मदीदों ने बताया कि डायलिसिस इकाई में आग लगने से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में कुछ वक्त के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
क्या हैं डायलिसिस ?
डायलिसिस एक जीवन-रक्षक चिकित्सा प्रक्रिया है। इसके जरिये किडनी की खराबी से जूझ रहे मरीज के रक्त से अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकाला जाता है। इस प्रक्रिया में मशीन मरीज के खून को साफ करती है और शुद्ध खून वापस उसके शरीर में भेजती है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

