सोशल मीडिया में अश्लील फोटो डालने पर नायब तहसीलदार निलंबित

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

गुना, 10 जून (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी को कथित तौर पर व्हाट्सएप ग्रुप में एक अश्लील फोटो डालने पर निलंबित कर दिया है।

प्रदेश सरकार के एक आदेश के तहत ग्वालियर संभाग के आयुक्त एम पी ओझा ने नायब तहसीलदार राजस्व अधिकारी सोनू गुप्ता को निलंबित कर दिया है। गुप्ता वर्तमान में गुना जिले की आरोन तहसील में प्रभारी तहसीलदार के तौर पर काम कर रहे थे।

आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान गुप्ता गुना के कलेक्टर कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह सलूजा ने हाल ही में यहां कोतवाली पुलिस थाने में गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक गुप्ता ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक अश्लील फोटो अपलोड की थी। इस शिकायत के बाद गुप्ता के निलंबन की कार्रवाई की गई।

About Post Author


Share this news
Advertisements