इन्दौर में कोविड-19 के 42 नए मामले, मप्र में कुल 980 मामले

सांकेतिक तस्वीर
Share this news


भोपाल, 16 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के इन्दौर में कोराना वायरस के 42 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 980 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 980 हो गए हैं। इन्दौर में बुधवार रात 42 नए मामले सामने आए थे। उन्होंने बताया कि बुधवार रात इन्दौर में दो संक्रमित लोगों की मौत भी हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 55 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 39 लोगों की जान इन्दौर में गई है।  

प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 26 जिलों में कोरोना वायरस फैलने की पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश के आगर मालवा और अलीराजपुर जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के नए मरीज मिले थे। उन्होंने बताया कि 42 नए मामले मिलने के बाद इन्दौर में कोविड-19 के कुल मरीजों की तादाद 544 से बढ़कर 586 हो गई है।

 प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वाले 55 लोगों में सबसे अधिक 39 मरीज इन्दौर के थे। इसके अलावा भोपाल में पांच, उज्जैन में छह, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा व देवास में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 65 लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में जहां कोरोना वायरस के मामले सामन आए हैंवहां अब तक 290 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां सख्त लॉकडाउन लागू करने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।

About Post Author


Share this news
Advertisements