राज्यसभा चुनावों में दावेदारी पक्की करने के लिए स्वांग रच रहे बड़े कांग्रेस नेता : शिवराज

फाइल फोटो
Share this news

इंदौर, चार मार्च मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूबे में जारी सियासी उथल-पुथल के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस की कथित गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस महीने के आखिर में होने वाले राज्यसभा चुनावों में राज्य से अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए स्वांग रचकर पार्टी आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं।  

शिवराज ने बुधवार रात यहां संवाददाताओं से कहा, इन दिनों प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेसी खुद परेशान हैं। कांग्रेस में पता नहीं कितने गुट हैं।  उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, “वरिष्ठ कांग्रेस नेताी राज्यसभा में अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए स्वांग रचते हैं, हाईकमान पर दबाव बनाते हैं और आरोप भाजपा पर लगाते हैं।”  

प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञ ठाकुर से चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मौजूदा राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह संसद के परी सदन के लिए एक दफा फिर निर्वाचित होना चाहेंगे।  

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से मध्यप्रदेश से चुनावी मैदान में उतारने के कयास लगाए जा रहे हैं। सिंधिया सूबे की गुना सीट से पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे।  मध्यप्रदेश की जिन तीन राज्यसभा सीटों के लिए इस महीने के आखिर में चुनाव होना है, वर्तमान में इनकी नुमाइंदगी दिग्विजय सिंर्ह कांग्रेसी, सत्यनारायण जटिया और प्रभात र्झ दोनों भाजपाी कर रहे हैं। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements