इंदौर में झाड़ियों में मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर में झाड़ियों में मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस
Share this news

इंदौर, 11 अगस्त 2025 (भाषा) इंदौर में पुलिस ने सोमवार को झाड़ियों से एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया जिसके बाद पुलिस ने उसकी मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है।


राहगीरों ने देखा था नवजात शव

चोइथराम चौराहे के पास एक नाले के किनारे झाड़ियों में नवजात बच्ची का कपड़े में लिपटा शव बरामद किया गया। सबसे पहले राहगीरों ने झाड़ियों में नवजात बच्ची का शव देखा जिसके आस-पास आवारा कुत्ते घूम रहे थे। मौके के मुआयने से जाहिर होता है कि इस शव को किसी और जगह से लाकर झाड़ियों में फेंका गया है।


CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बिरथरे ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आस-पास के रिहायशी इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची की मौत के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements