कोरोना वायरस: इंदौर में मृतक संख्या हुई 87, अब तक 1,780 लोग संक्रमित

सांकेतिक तस्वीर
Share this news

इंदौर, 9 मई (भाषा) देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से एक और मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तो ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 87 पहुंच गई है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 53 और मरीज मिलने के बाद इस महामारी से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,727 से बढ़कर।,780 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ प्रवीण जड़िया ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 55 वर्षीय महिला ने शहर के एक अस्पताल में 10 दिन चले इलाज के बाद बृहस्पतिवार को आखिरी सांस ली। वह उच्च रक्तचाप, सेप्सिर्स रक्त विषाक्तता और अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ् रही थी। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 53 और मरीज मिले।

इसके बाद इस महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 1,727 से बढ़कर 1,780 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 732 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में शनिवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.89 प्रतिशत थी।

हालांकि, 30 दिन पहले की तुलना में इस मृत्यु दर में 5.44 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक नौ अप्रैल की सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.33 प्रतिशत थी। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

About Post Author


Share this news
Advertisements