कोरोना वायरस : इंदौर में मृतक संख्या हुई 89, अब तक 1,858 लोग संक्रमित

सांकेतिक तस्वीर
Share this news

इंदौर, 10 मई (भाषा) देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तो ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 89 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 78 और मरीज मिलने के बाद जिले में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,858 हो गई है।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ प्रवीण जड़िया ने रविवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 85 वर्षीय महिला और 69 वर्षीय पुरुष ने पिछले दो दिन के दौरान यहां एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि दोनों मरीज नजदीकी कस्बे महू के रहने वाले थे और उच्च रक्तचाप व अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ् रहे थे।  

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 78 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 1,780 से बढ़कर।,858 पर पहुंच गई है।

हालांकि, इनमें से 891 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। ताजा आँकणों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में रविवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.79 प्रतिशत थी।

हालांकि, गुजरे एक महीने के दौरान इस मृत्यु दर में सिलसिलेवार रूप से गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नौ अप्रैल की सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.33 प्रतिशत थी।  

इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। 

About Post Author


Share this news
Advertisements