कोरोना वायरस : इंदौर में मृतकों की संख्या 52 हुई, मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अब भी ज्यादा

सांकेतिक तस्वीर
Share this news

इंदौर, 20 अप्रैल (भाषा) देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में तीन और मरीजों की मौत के बाद इस महामारी से दम तोडऩे वालों की तादाद बढ़कर 52 पर पहुंच गई है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ प्रवीण जड़िया ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान शहर के अलग-अलग अस्पतालों में तीन मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 42 से 47 साल के बीच थी।  

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के सात नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 890 से बढ़कर 897 पर पहुंच गई है। इनमें से 71 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।  

आंकड़ों की गणना के मुताबिक जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर सोमवार सुबह तक की स्थिति में 5.8 प्रतिशत थी। जिले में इस महामारी से मरने वालों की दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा बनी हुई है।  इंदौर में कोरोना वायरस के पहले मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

About Post Author


Share this news
Advertisements