देवास (मप्र), 13 जुलाई 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक पुलिया पर एक कार के अनियंत्रित होकर कालीसिंध नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा कब और कैसे? इंदौर-बैतूल हादसा
यह हादसा जिले के बागली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोखापीपल्या के पास इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। थाना प्रभारी ने कहा कि जब कार पुल पर से गुजर रही थी तभी सामने से एक ट्रक आ गया और कार चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया।
नदी में गिरने के बाद कार के सभी दरवाजे बंद हो गए और इस कारण सवारियों को निकालने में समय लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार चार लोगों को कांच तोड़ कर नदी से बाहर निकाला गया और उन्हें बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

