इंदौर, 30 अगस्त 2025 (भाषा)
‘लव जिहाद’ के वित्तपोषण के आरोपी फरार शहर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर की जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कादरी ने पुलिस द्वारा उसकी संपत्ति जब्त करने से एक दिन पहले ही आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने लगभग दो महीने से फरार पार्षद की गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
पुलिस के अनुसार, शहर के दो युवकों – साहिल शेख और अल्ताफ शाह – ने जून में पूछताछ के दौरान स्वीकार किया था कि कादरी ने उन्हें लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के लिए तीन लाख रुपये दिए थे। उन्होंने बताया कि दोनों को दो महिलाओं से बलात्कार और अन्य अपराधों के आरोप में अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया था। दोनों व्यक्तियों के बयानों के आधार पर, कांग्रेस पार्षद कादरी के खिलाफ आर्थिक प्रलोभन देकर लड़कियों/महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया है।
क्या हैं? लव जिहाद
“लव जिहाद” शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन यह दावा करने के लिए करते हैं कि मुस्लिम पुरुष दूसरे धर्मों की महिलाओं को प्रेम जाल में फँसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं।
इससे पहले, इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कादरी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि पार्षद के खिलाफ विभिन्न थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

