इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद 89 हुई

सांकेतिक तस्वीर
Share this news

इंदौर, 3 अप्रैल (भाषा) पिछले 24 घंटों में 14 नए मामलों की पुष्टि के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए मरीजों की तादाद 89 पर पहुंच गई है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 14 नए मरीजों में तीन महिलाएं और 11 पुरुष हैं। इन मरीजों की उम्र 19 से 60 साल के बीच है। 

अधिकारी ने बताया कि पिछले नौ दिन में इलाज के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित इंदौर के पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है। इस महामारी के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से यहां शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

About Post Author


Share this news
Advertisements