इंदौर में बाइक सवार हमलावरों ने रियल एस्टेट कारोबारी पर गोलियां दागीं

इंदौर में बाइक सवार हमलावरों ने रियल एस्टेट कारोबारी पर गोलियां दागीं
Share this news

इंदौर (मध्यप्रदेश), 25 सितंबर 2025 (भाषा)

इंदौर में बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को रियल एस्टेट कारोबारी पर गोलियां चलाईं जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रियल एस्टेट कारोबारी मनोज उर्फ मनोहर नागर (50) पर लसूड़िया थाना क्षेत्र में दो हमलावरों ने गोलियां दागीं जो उनके दोनों हाथों और पेट में लगीं।

उन्होंने बताया कि कुल तीन गोलियां लगने से घायल नागर को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और चिकित्सकों के मुताबिक इलाज के बाद उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

सिंह ने बताया कि रियल एस्टेट कारोबारी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और पुलिस उस पर हमले की जांच के साथ दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements