भांजे की फीस भरने के लिए महिला ने की एटीएम तोड़ने की कोशिश, गिरफ्तार

भांजे की फीस भरने के लिए महिला ने की एटीएम तोड़ने की कोशिश, गिरफ्तार
Share this news

जबलपुर, 02 सितंबर 2025 (भाषा)

जबलपुर में एक महिला ने अपने भांजे के स्कूल की फीस चुकाने के लिए छड़ से एक एटीएम तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी ने बताया कि संजीवनी नगर इलाके में एक एटीएम को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के बारे में पुलिस को शनिवार रात को शिकायत मिली थी, इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

एटीएम से छेड़खानी की मिली जानकारी

थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी ने बताया कि संजीवनी नगर इलाके में एक एटीएम को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के बारे में पुलिस को शनिवार रात को शिकायत मिली थी, इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए महिला का पता लगाया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

द्विवेदी ने कहा, “महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ मथुरा में रहती है। वह संजीवनी नगर में अपनी बहन के घर आई थी, जहां उसे पता चला कि उसके भांजे पर फीस नहीं चुकाने के कारण स्कूल से निष्कासन का खतरा मंडरा रहा है।” उन्होंने कहा, “महिला का भांजा 11वीं का छात्र है। इसके बाद वह उसे चोरी का प्रयास करने के लिए एटीएम में ले गई।”

कोर्ट के आदेश पर जेल गई महिला

पुलिस ने बताया कि एक अदालत ने सोमवार को महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि किशोर को सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस ने महिला के कब्जे से एक रॉड और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements