कटनी स्टेशन के वाहन स्टैण्ड के पास लगा पेड़ गिरा, कई वाहन दबकर क्षतिग्रस्त

Share this news

कटनी, दैनिक मध्यप्रदेश
मुख्य रेल स्टेशन परिसर में स्थित एक पुराना पीपल का पेड़ आज अचानक धराशायी हो गया। घटना के समय चूंकि स्थल के आसपास कोई नहीं था अत: कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन पेड़ की चपेट में आने से तीन वाहन जरूर क्षतिग्रस्त हो गये। 

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार रेल स्टेशन परिसर में एक पीपल का वृक्ष विगत कई वर्षों से लगा है जो कि यात्रियों को धूप व बारिश से बचाने में अब तक सहायक सिद्घ हो रहा था। बताया जाता है कि आज उक्त पुराना पेड़ जो कि वाहन स्टैण्ड के पास लगा था तेज आवाज करते अचानक धराशायी हो गया।

चूंकि पेड़ के पास तीन कारें भी खड़ी थी अत: उसकी चपेट में आने वे क्षतिग्रस्त हो गई। स्थल पर घटना के बाद तमाशबीनों की भारी भीड़ लग गई थी।  

About Post Author


Share this news
Advertisements