कटनी 26 जून 2025 (दैमप्र)
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस ने मंगलवार रात कॉम्बिंग गस्त अभियान चलाकर 108 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 71 गुंडे, बदमाश और आदतन अपराधियों की भी चैकिंग की गई।
काम्बिग गस्त अभियान
जिले में अपराधियो एवं अपराध पर अंकुश लगाने कटनी पुलिस की कम्बिंग गस्त के दौरान न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों के जारी कुल 42 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किये जबकि विभिन्न प्रकरणों के 66 वारंटी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस बीच पुलिस ने लगभग एक दशक से फरार वारंटी कटनी पुलिस की गिरफ्त आए। पुलिस द्वारा 8 व्यक्तियो पर मोटर व्हीकल एक्ट की एक्ट की धारा 185 के तहत की गई सख्त कार्यवाही की गई और वाहन जप्त किये गये।
आपरेशन शिकंजा
आपरेशन शिकंजा के तहत आबकारी एक्ट में अवैध शराब विक्रय करने वालो के विरूध्द 24 अपराध पंजीबद्ध किए। पुलिस ने कम्बिंग गस्त के दौरान न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों में जारी 26 जमानती वारंटो को तामिल किया और 35 निगरानी बदमाशों एवं 36 गुण्डा बदमाशों की जांच की गई।
3 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई जबकि 65 प्रकरणों में 69 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।
13 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।
चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर हुई जांच
काम्बिग गस्त में पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच। बिना कारण देर रात घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी। यात्रियों और परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता।
बैंकों और एटीएम औचक निरीक्षण
पुलिस द्वारा बैंकों और एटीएम पर सुरक्षा बलों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। कटनी पुलिस का यह अभियान अपराधियों में भय पैदा करने के साथ ही आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। भविष्य में भी कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रकार की औचक कॉम्बिंग गश्त जारी रहेगी।
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

