कटनी में पिछले 24 घंटे में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत

कटनी में पिछले 24 घंटे में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत
Share this news

कटनी, 16 सितंबर 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान पानी में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 14 और 15 सितंबर को ये घटनाएं हुई।

कहा और कैसे हुई घटनाएं ?

  • कुठला थाना प्रभारी शिवशंकर दुबे ने बताया कि मंगलवार सुबह कुठला थाना क्षेत्र के बडेरा मोड़ के पास तालाब में नहाने के दौरान डूबने से कालू राम कुशवाहा (50) की मौत हो गई।
  • डुठहा हार स्थित कटनी नदी में 15 वर्षीय महेश भूमिया की डूबने से मौत हो गई।
  • पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि माधवनगर थाना क्षेत्र के निवार पहाड़ी स्थित मढ़िया तालाब में सोमवार को पानी में डूबने से कुरबाबा मोहल्ला निवासी संतोष वर्मन (50) की मौत हो गई।
  • सोमवार को ही बरही थाना क्षेत्र के करेला में तालाब में डूबने से धनिया कुम्हार (25) की मौत हो गई।

वैधानिक कार्रवाई जारी

पुलिस के मुताबिक, संबंधित थानों में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements