KATNI : करंट से चार झुलसे एक की मौत, ठेला हटाते समय हुआ हादसा

Share this news

कटनी, दैनिक मध्यप्रदेश

जुहला बायपास पर आज एक टपरा हटाने के दौरान लगे करंट के कारण एक युवक की मौत हो गयी व तीन अन्य घायल हुए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के फलस्वरूप उनकी हालत में सुधार आ रहा है।


घटना के बारे में जानकारी के मुताबिक ग्राम जुहला निवासी विजय पटैल का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक बायपास पर टपरा रख कर दुकान चला रहा था। सड़क की ऊंचाई अधिक होने के कारण आज दोपहर 12 बजे जब वह राजू तिवारी, अनिल दुबे, बब्लू मिश्रा के साथ जब टपरा हटा रहा था तब विद्युत करंट फैल गया जिसकी चपेट में अभिषेक सहित तीन अन्य आ गये।


बताया जाता है कि इस दौरान राजू तिवारी नामक ग्रामीण ने सूझबूझ दिखाते हुए डंडे की मदद से करंट से चिपके लोगों को झुड़ाया और अन्य ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।

About Post Author


Share this news
Advertisements