KATNI : बसहाई नाले के पास मिली युवक की लाश

सांकेतिक तस्वीर
Share this news

कटनी, दैनिक मध्यप्रदेश


ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिलौंडी चौकी के अंतर्गत ग्राम बसेहटा स्थित नाले में आज सुबह एक युवक की लाश मिली। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर सिलौंडी चौकी पुलिस ने स्थल पर जाकर आवश्यक कार्यवाही के बाद मृतक की पहचान कराने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता नही चल सका है। 

घटना के बारे में हमारे प्रतिनिधि को सिलौंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि आज सुबह कुछ ग्रामीण जब ग्राम के बाहर स्थित बसहाई नाले की ओर गये तो उन्हें वहां दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर जब देखा तो एक युवक मृत पड़ा था जिससे ग्रामीण उल्टे पांव गांव लौट आये और लाश के बारे में सिलौंडी चौकी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सदल पहुंचे और जांच शुरू की।

 कछारगांव बड़ा निवासी था मृृतक

चौकी प्रभारी ने मौका स्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कार्यवाही के बाद मृतक की शिनाख्त करायी। मृतक बड़ा कछारगांव निवासी दीपक पिता गोपाल कुमार 22 वर्ष के रूप में पहचाना गया जो कि मंगलवार की शाम को घर से टहलने निकला था। परिजनों ने रात को ना लौटने पर युवक की रिश्तेदारी व आसपास खोजबीन की थी और आज उसके मृत होने की सूचना मिली। कछारगांव से बसेहटा क्यों आया?युवक बड़ा कछारगांव से बसेहटा कैसे व किसके  साथ पहुंचा, किन परीस्थितियों में उसकी मौत हुई यह रहस्य बरकरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने व जांच के बाद ही युवक की संदिग्ध मौत का रहस्य उजागर हो सकेगा।

About Post Author


Share this news
Advertisements