KATNI : बिस्तर फुल, ओ पी डी में लगी रोगीयों की कतार

Share this news

मौसम बदलते ही अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

उमरियापान:- बारिश के बाद तेज गर्मी से बदल रहे मौसम का विपरीत असर लोंगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उल्टी दस्त, सर्दी-खासी तथा बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। बच्चों को सर्दी, बुखार की शिकायतें बढने लगी है। उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सारे बेड इन दिनों मरीजों से भरे हुए है। कोई सर्दी-खांसी से परेशान है, तो कोई बुखार से। कई पीलिया और टायफाइड से ग्रसित मरीज भी पहुँच रहे हैं।

बारिश के शुरुआती दौर में ही अचानक मौसम ने करवट ली और गर्मी बढ़ने लगी। यह सिलसिला करीब एक पखवाड़े से अधिक दिनों पहले से चलता आ रहा है। बिगड़े मौसम के कारण ही लोग बड़ी संख्या में बीमार हो रहे हैं। बच्चों में गले का संक्रमण, उल्टी, दस्त, सर्दी, जुकाम, खांसी की परेशानी बढ़ जाती है। सरकारी अस्पतालों व निजी क्लीनिकों में इस समय मरीजों की संख्या बढ़ गई है।उमरियापान स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन 250- 300 लोग विभिन्न बीमारियों का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

सुबह से शुरू हुईं ओपीडी में भी इजाफा हो रहा है।सुबह से शाम तक महिलाओं और बच्चे बड़ी संख्या में इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल में पेट दर्द, कब्ज, गैस, खांसी, सर्दी, जुकाम, खांसी, आंखों की तकलीफ, बुखार, हाथ-पैर दर्द सहित अनेक समस्याओं से ग्रसित मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है।अधिक बीमार होने की स्थिति में मरीजों को उमरियापान से जिला अस्पताल के लिए भी भेजा गया है।

क्या कहतें हैं डाक्टर :-

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान के एमओ डॉ. अजय सोनी का कहना है कि
मौसम में अचानक बदलाव आने से कई तरह की बीमारीयाँ होने की संभावना रहती है। इससे बचने लोगों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। बारिश के बाद अचानक तेज गर्मी पड़ रही है। तेजी से बदलते मौसम में बीमारी बढ़ रही हैं।जिसके लिए लोगों को सतर्क रहना होगा।

About Post Author


Share this news
Advertisements