KATNI : भैस ने करायी दो पक्षों के बीच मारपीट, 4 घायल

Share this news

कटनी, दैनिक मध्यप्रदेश
एनकेजे थाना क्षेत्र के जुगियाकांप में दो पक्षों के बीच मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना के बारे जुहली निवासी गणेश पटेल और उसके चाचा बसोरी पटेल ने बताया कि कल शाम को वे सुरखी टैंक के पास खेत मे काम कर रहे थे। तभी अयूब खान की भेस धान में घुस गई। जिसमें मौके से वह माफी मांगकर वह चला गया।

पीडि़तों का कहना है कि सुबह फिर से भैंस घुस गई और मना करने पर अयूब के परिवार के लोग मौके पर आ गए और मारपीट करने लगे। जिसमे दोनो को चोट आई। दूसरे पक्ष के लोगो का कहना है कि जैनुन खान निवासी जुगियाकांप अपनी भांजी के साथ जा रहे थे तभी खेत के पास पटेल परिवार के काशी पटेल और जग्गा ने साथियों के साथ भांजी से छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर पटेल परिवार के सदस्यों ने दोनो से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनो पक्ष के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About Post Author


Share this news
Advertisements